एक बूंद बचाऊँगा
घर या कार्यस्थल पर पानी की बर्बादी रोकने का एक ठोस कदम उठाऊँगा।
25 सेवा-संकल्पों में से अपना ONE चुनिए।
अपने चुने हुए संकल्प को निभाने का संकल्प लीजिए।
अपने संकल्प को वास्तविक जीवन में सेवा के कार्य में बदलिए।
अपने अनुभव से दूसरों को प्रेरित कीजिए और उन्हें भी सेवा से जोड़िए।
आपको 25 काम नहीं करने हैं। आपको सिर्फ अपना ONE चुनना है—और उसे जीने की शुरुआत करनी है।
‘मोदी सेवा संकल्प – A Promise to Modi Ji’ भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश की एक विशेष युवा जनभागीदारी पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों से जोड़ना है।
इस अभियान के माध्यम से युवा अपनी रुचि, क्षमता और क्षेत्र के अनुरूप 25 सेवा-संकल्पों में से अपना ONE चुनेंगे और उसे वास्तविक जीवन में निभाने का प्रयास करेंगे।
इस अभियान का उद्देश्य केवल ऑनलाइन संकल्प दर्ज करवाना नहीं, बल्कि संकल्प को वास्तविक सेवा-कार्य में परिवर्तित करना और अधिकाधिक युवाओं को जनभागीदारी एवं राष्ट्रनिर्माण से जोड़ना है।
25 में से अपना ONE चुनिए। संकल्प लीजिए। निभाइए। प्रेरित कीजिए।
घर या कार्यस्थल पर पानी की बर्बादी रोकने का एक ठोस कदम उठाऊँगा।
अपने आसपास किसी तालाब, कुएँ या जलस्रोत की सफाई एवं संरक्षण में योगदान दूँगा।
एक पौधा लगाऊँगा और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी लूँगा।
प्लास्टिक कम करना, बिजली बचाना या सार्वजनिक परिवहन जैसी आदत अपनाऊँगा।
नदी या जलधारा में कचरा नहीं डालूँगा और दूसरों को भी रोकूँगा।
हर सप्ताह अपने आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र की स्वच्छता में योगदान दूँगा।
हर महीने कम-से-कम 1 घंटा जनहित या सामुदायिक कार्य में श्रमदान करूँगा।
अपने घर या कार्यस्थल पर गीले और सूखे कचरे को अलग रखूँगा।
किसी पार्क, स्कूल परिसर या सार्वजनिक स्थान की स्वच्छता के लिए पहल करूँगा।
सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने में पहल करूँगा।
किसी जरूरतमंद व्यक्ति या परिवार की वास्तविक आवश्यकता पहचानकर सहायता करूँगा।
किसी जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा से जुड़े अवसर से जोड़ने का प्रयास करूँगा।
घर या कार्यस्थल पर भोजन की बर्बादी रोकने की शुरुआत करूँगा।
अपने परिवार या आसपास के किसी बुजुर्ग के लिए नियमित समय निकालूँगा।
अपनी क्षमता के अनुसार किसी दिव्यांगजन की सम्मानपूर्वक सहायता करूँगा।
चिकित्सकीय रूप से योग्य होने पर रक्तदान करूँगा और दूसरों को प्रेरित करूँगा।
अंगदान के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर उसे दूसरों तक पहुँचाऊँगा।
किसी पशु-पक्षी के लिए अपनी क्षमता के अनुसार पानी, भोजन या सहायता की व्यवस्था करूँगा।
अपने आसपास किसी व्यक्ति के संकट में होने पर उचित सहायता के लिए पहल करूँगा।
सामाजिक सद्भाव और आपसी सम्मान बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल करूँगा।
हर महीने कम-से-कम 2 घंटे किसी निःस्वार्थ सामाजिक कार्य के लिए दूँगा।
अपने क्षेत्र की एक वास्तविक समस्या पहचानकर उसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाऊँगा।
स्वयं सेवा अभियान में भाग लेने के साथ कम-से-कम 10 लोगों को जोड़ने का प्रयास करूँगा।
किसी जरूरतमंद युवा को कौशल, प्रशिक्षण, शिक्षा या अवसर से जोड़ने में मदद करूँगा।
हर महीने कम-से-कम एक निःस्वार्थ सेवा कार्य करने का प्रयास करूँगा।
मेरा 1 संकल्प — मेरे भारत के नाम।
घर या कार्यस्थल पर पानी की बर्बादी रोकने का एक ठोस कदम उठाऊँगा।
मैं इस संकल्प को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास करूँगा।
25 सेवा-संकल्पों में से अपना ONE चुनिए।
अपने चुने हुए संकल्प को निभाने का संकल्प लीजिए।
ऑनलाइन Sankalp Form भरें और अपनी Sankalp ID प्राप्त करें।
अपना Digital Sankalp Certificate प्राप्त करें।
अपने संकल्प को वास्तविक जीवन में सेवा के कार्य में बदलिए।
अपने अनुभव से दूसरों को प्रेरित कीजिए और उन्हें भी सेवा से जोड़िए।